रायगढ़ के बाद तमिलनाडु के कुड्डलोर में धमाका, हादसों का दिन: विशाखापट्टनम
गुरुवार का दिन गैस लीक और विस्फोट जैसी खबरों के चलते सुर्खियों में रहा। तमिलनाडु के कुड्डलोर जिले में एक बॉयलर में विस्फोट हो गया। यह विस्फोट वहां के नेयवली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन लिमिडेट के बॉयलर में विस्फोट हुआ। यह विस्फोट इतना जोरदार था कि फिलहाल इस घटना में कम से कम 7 लोगों के घायल होने की खबर है। इस बारे में ज्यादा जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
इससे पहले आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक प्लांट से जहरीली गैस लीक होने के चलते 11 लोगों की मौत हो गई है।
राज्य सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है।
दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भी एक पेपर मील में गैस लीके होने के चलते 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
No comments:
Post a Comment